- धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी किया जब्त
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने छह लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया। एसआई उमेशचंद्र प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि चतुर्भुज छपरा शिवमंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी एक बाइक सवार जो टेढ़ी घाट की तरफ से आ रहा था। पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के दौरान बाइक के हैंडल में टंगे झोला से छह लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार धंधेबाज बगल के ही बरैठा गांव निवासी धीरज कुमार है। इधर सहाजितपुर पुलिस ने भी 20 लीटर देशी शराब के साथ थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी व शराब कारोबारी विशाल प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की प्राथमिकी एसआइ सुशील कुमार के बयान पर दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग