राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आपसी व भूमि विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छह महिलाएं समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों में जमनपुरा गांव के धर्मेन्द्र सिंह, गजियापुर गांव की शिला देवी, मानिकपुर गांव की गुंजा देवी, दिलिप कुमार, एकमा गांव की आशा देवी, प्रिंस कुमार तिवारी, गौरी कुमारी, अनन्या कुमारी, सेन्दुवार गांव के विश्वनाथ राय, बलिया मठिया गांव के राजू भारती, चपरैठा गांव की नितू देवी, लेजुवार गांव के श्रवण कुमार आदि शामिल हैं। बताया गया है कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस ने मानिकपुर गांव के प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग