राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के कर्ण कुदरिया पंचायत के सिउरी गांव में अचानक लगी आग से दो पलानीनुमा घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड पीड़ित परिवार की पहचान सलाउद्दीन मियां और मेराजुद्दीन मियां के रूप में हुई। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि एकाएक आग की लपटें उठने लगी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया मौके पर आग के विकाराल रूप को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली ने बताया कि सरकारी सहायता दिलवाले हेतु प्रयास किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग