राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा में दूसरी बाईपास को लेकर जनता और दुकानदारों में खुशियों का माहौल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़खा में यह दूसरी बाईपास पास किया गया है। इससे पहले फुरसतपुर से मैकी होते हुए रैपुरा कोल्डस्टोर के पास पहले बाईपास को बनाया गया था, जिससे गड़खा मार्केट में जाम लगने कि स्थिति मात्र तीस पर्सेंट कम हुई, लेकिन बालू गाड़ी को लेकर फिर से जाम लगना शुरू हो गया। जिससे गड़खा में दुकानदार सहित लोगो को बाज़ार करने में बाधा आने लगीं। इसकी शिकायत संसद राजीव प्रताप रूड़ी से कि गई थी। सांसद ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए संसद में आवाज उठाकर दूसरे बाईपास को पास करा दिया। यह बाईपास फर्सतपुर पूर्व से चिरांद रोड होते हुए बसंत रोड कादना बाज़ार से लेकर रेवा रोड राजा चौक निकलेंगी। इसकी मुआयना गड़खा के पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानचंद मांझी ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग