राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा पुलिस ने हाजत से फरार आरोपी को दुबारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त वैशाली जिले के बेलसर गांव के मुकेश तिवारी का पुत्र अभिषेक तिवारी बताया गया है। वह फरार होकर अपने एक संबंधी के यहां रह रहा था। वह अपहरण मामले में आरोपित था। पांच दिनों पूर्व ही वह पकड़ा गया था। परंतु हाजत से भागने में वह सफल रहा था। जिस मामले की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। हाजत से फरार होने पर कोपा पुलिस की बहुत किरकिरी हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग