राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नए शिक्षक नियमावली का विरोध जारी है शिक्षकों ने बुधवार को नगरपालिका चौक पर नियमावली की प्रति जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। साथ ही आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करने का संकल्प लिया। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक नियमावली 2023, नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा है। वर्षों से प्रतीक्षारत लगभग साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा मिलने की आस लगाए हुए थे। उन्हें आशा थी कि सरकार अपने चुनावी वायदों के अनुरूप नए नियमावली में बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देगी। साथ ही पूर्ण वेतनमान एवं ऐच्छिक स्थानान्तरण की सुविधा भी प्राप्त होगी। लेकिन सरकार के द्वारा एक बार पुनः नए नियमावली लाकर पूर्व से नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा एवं टेट/सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ छलावा किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग