राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। रेलवे के ई-टिकट के अवैध कारोबार में शामिल साइबर दुकानदारों पर सोनपुर आरपीएफ लगातार छापेमारी कर रही है। सोनपुर आरपीएफ निरीक्षक के नेतृत्व में की गई छापेमारी में ई-टिकट के अवैध कारोबार में लिप्त एक साइबर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 19 ई-रेल टिकट जिसका मूल्य ₹10125 है बरामद किया है। इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ निरीक्षक रूपेश कुमार ने बताया कि नाराव के राकेश कुमार के केडीए साइबर दुकान पर छापेमारी की गई। वहां मोबाइल तथा लैपटॉप से रेलवे के कई टिकट बुक किए जाने का साक्ष्य मिला है। दुकानदार अपने पर्सनल यूजर आईडी पर रेलवे का टिकट बुक कर उसे अधिक दर पर बेचता है। निरीक्षक ने बताया कि उसके खिलाफ रेल अधिनियम यूएस 143 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग