राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखण्ड विकास कार्यालय में बीडीओ राकेश रौशन की अध्यक्षता में पानापुर बाजार स्थित दो सरकारी बाजारों की बंदोबस्ती हुई। मंगलवार बाजार के बंदोबस्त में 6 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सबसे ऊंची बोली 1 लाख 85 हजार रुपये लगाकर रामपुर खरौनी निवासी निशांत कुमार ने अपने जिम्मे कर लिया। वहीं शनिवार बाजार में 4 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें सबसे ऊंची बोली 66 हजार 61 रुपये की बोली लगाकर निशांत कुमार ने ही अपने हिस्से में ले लिया। इस दौरान सीओ रंधीर प्रसाद मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग