राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। नगर पंचायत मांझी के मियांपट्टी मुहल्ला निवासी व रिटायर्ड रेलकर्मी राम बहादुर प्रसाद व गृहिणी ध्रुवपति देवी के पुत्र कुन्दन प्रसाद ने यूजीसी की परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद सहायक प्रोफेसर बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। कुन्दन प्रसाद ने बीते पांच अप्रैल को श्रीशंकर कॉलेज सासाराम में ज्वाइन करके अध्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। तीन भाई व तीन बहनों के बीच कुन्दन प्रसाद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मांझी के हलखोरी साह उच्च विद्यालय से मैट्रिक तथा मांझी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। तत्पश्चात यूपी के बीएचयू से बीए एवम बीएड तथा पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। अत्यंत सामान्य परिवार से आने वाले कुन्दन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने चाचा हरिशंकर प्रसाद तथा अपने बहनोई व शिक्षक विजय साह के उचित मार्गदर्शन को दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग