राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुर परसा में महिला की हत्या कर शव गायब करने के मामले में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में मृतिका के पति अनिल सिंह, गांव के ही चंदन चौबे तथा संजय सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतिका के पति अनिल सिंह को थाना क्षेत्र के सगुनी गांव, चंदन चौबे तथा संजय सिंह को हरपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के पचलख से अनिल सिंह का पिकअप को जब्त किया गया। यहां बता दें कि 6 अप्रैल को हरपुर गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में मृत महिला के भाई मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओहलोनपुर निवासी उमेश सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वर्ष 2013 में शादी हुई थी। उस समय से सभी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी