राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। यूपी-बिहार की सीमा पर जयप्रभा सेतु के ऊपर स्थित उत्पाद विभाग के बैरियर में टक्कर मार कर भाग रही शराब लदी कार को बलिया मोड़ पर तैनात बीएमपी के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। वहीं चालक कार को छोड़कर भागने में सफल रहा। जब्त हुंडई कार से पुलिस ने 750 एमएल की 372 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि जब्त कार से यूपी तथा बिहार का दो अलग- अलग नम्बर प्लेट भी बरामद किए गए है। फरार तस्कर की खोजबीन जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग