राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। भेल्दी-अमनौर पथ के बीच धरहरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक चालक ने एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो कर खून से लथपथ होकर तड़प रहा था। घटना बुधवार की है। घटना को देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल व्यक्ति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति गोरौल गांव के रामनाथ सिंह कर पुत्र मृत्युंजय कुमार सिंह बताया जाता है। घटना के संबंध में कहना है कि बाइक से भेल्दी अपने संबंधी के घर जा रहे थे। धरहरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग