राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार जाति आधारित गणना के तहत द्वितीय चरण के गणना का कार्य 15 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक चलेगा गणना के कार्य हेतु अब तक किए गए तैयारियों की समीक्षा के निमित्त आज दिनांक 12 अप्रैल 2023 को जिला पदाधिकारी सारण समीर की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में जाति आधारित गणना के कार्यों हेतु बनाए गए प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता को जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि गणना का कार्य त्रुटि रहित संपन्न होना चाहिए। इसके निमित्त सभी आवश्यक जानकारी प्रशिक्षण के जरिए दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया की गणना का कार्य प्रारंभ होने के पश्चात प्रतिदिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला के सभी संबद्ध पदाधिकारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। गणना कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर अनुशासन की कार्रवाई की जाने की भी चेतावनी दी गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग