राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगी भीषण अग्निकांड में हजारों रूपये मूल्य का फसल जलकर राख हो गया। मशरक थाना क्षेत्र के सपही गांव में रामपूजन सिंह के खेत में लगी गेहूं का फसल जल गया। जबकि नवादा पंचायत के कोड़राॅव गांव में पूर्व मुखिया छोटे प्रसाद सिंह के करीब 5 बीघा खेत में लगा गेहूं का फसल अग्निकांड में देखते ही देखते जल कर राख हो गया। वहीं बंगरा पंचायत के वार्ड 12 में चैनपुर रेलवे गुमटी के पास बांसवाड़ी और खेत में भीषण आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। हालांकि भीषण तेज धूप और तेज पछुआ हवा से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया पर आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग