संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के बीआरसी भवन में विभिन्न विभागों द्वारा 0 -18 वर्ष आयु के दिव्यांगों के बच्चो तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिव्यांग जाँच सह मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। जहां डीपीओ समग्र शिक्षा के निर्देश पर स्वास्थ विभाग के चिकित्स्कों की टीम द्वारा जांच शिविर में विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता की जांच की गई। 75 दिव्यांगों की जांच की गई। इसके पूर्व सभी प्रधानाध्यापकों से इस शिविर में शामिल होने के लिए आवश्यक कागजात के साथ दिव्यांगों को बुलाया गया ताकि यूडी आईडी कार्ड निर्गत किया जा सके। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामनाथ बैठा, चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एपी गुप्ता, डाॅ टीके सिंह, डाॅ पैसीफुल हक, डाॅ मो खालिद, प्रमोद चौधरी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग