राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। नव गठित नगर पंचायत मांझी की पहली बैठक मुख्य पार्षद विजया देवी की अध्यक्षता में गुरुवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2023- 24 का बजट पारित किया गया। उसके पहले बजट पर सभी वार्ड पार्षदों के बीच जोरदार चर्चा हुई। सभी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद सर्व सम्मति से ध्वनिमत से बजट को पारित किया गया। सदस्यों ने कहा कि नव गठित नगर पंचायत की सबसे बड़ी समस्या क्षेत्र में जल जमाव तथा जल- निकासी की हैं। इस पर नगर पंचायत बोर्ड ने निर्णय लिया कि नगर पंचयात को जल जमाव से मुक्त करने के लिए ठोस कदम उठया जाय। बैठक में जल निकासी का कार्य 17अप्रैल से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में स्थित नालों की उड़ाही करने सहित क्षतिग्रस्त नाले का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया। जल -जीवन हरियाली अभियान के तहत नगर पंचायत के सभी पोखरों के सौंदर्यीकरण के अलावा जल निकासी के लिए सभी पइन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह, वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह, महम्मद असलम, सरिता देवी, तरन्नुम निशात, श्रीमती देवी, ब्रजेश कुमार, अशोक कुमार, रिंकू देवी, काजल सिंह के अलावा नगर पंचायत के जेई व सभी कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग