राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर थाना क्षेत्र के चकिया में संचालित न्यूज बाइक सर्विसिंग सेंटर दुकान में आग लग गई। अगलगी की घटना में ग्राहकों की तीन बाईक, तीन मशीन, आठ हजार नगद तथा हजारों रुपये मूल्य की पार्ट्स जलकर राख हो गया। आग बुझाने में दुकान संचालक रिविलगंज जिगना निवासी दिल मोहम्मद का पुत्र जिआउल दिन आंशिक रूप से झुलस गया। जिसका उपचार पीएचसी मकेर में कराया गया।अगलगी के संबंध में दुकानदार ने बताया कि वाहन सर्विसिंग करने के लिए मशीन चल रहा था। उसी समय निकली चिंगारी से आग लग गई। पछुआ हवा तेज होने कारण आग विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों के लाख प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं हो सका ।सभी सामान जलकर राख हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग