राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के चौबाह स्थान पर गुरुवार की शाम कथित रूप से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर कारोबारियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने एक स्थानीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अपनी जीप पर बैठा लिया। तभी अंधेरे का लाभ उठाकर कारोबारियों ने उत्पाद पुलिस पर हमला कर दिया तथा हिरासत में लिए गए कथित शराब तस्कर को पुलिस वाहन से उतारकर भगा दिया। हमले के क्रम में पुलिस के वाहन पर कारोबारियों की ओर से पथराव किये जाने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि खुद को कारोबारियों के बीच घिरता देख उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। सूत्रों के अनुसार हमला वाले स्थान के आसपास अक्सर अवैध शराब बनाने की शिकायत पुलिस को मिलते रही है। उक्त स्थान पर पुलिस पर कारोबारियों द्वारा पहले भी हमले की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग