संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के प्रायः सभी इलाको में शुक्रवार को धूम-धाम से सतुआन पर्व मनाया गया। इस दौरान लोगो ने एक दूसरे को जौ के सत्तू और टिकोला (आम का छोटा रूप) की चटनी खिलाकर शुभकामना दी।साथ ही श्रद्धा और भक्ति के साथ घर की कुल देवता की भी पुजाई की गई। ऐसी मान्यता है की रवि की नई फसल तैयार होने के बाद इस दिन सर्वप्रथम कुल देवता को अर्पण करने से पुरे वर्ष घर में अन्न का भंडार बना रहता है। व्योबृद्ध और अनुभवी लोगों ने बताया की नई फसल तैयार होने के उपलक्ष्य में देश के कई भागो में इसे बैशाखी के रूप में भी मनाया जाता है। आचार्य पंडितो की माने तो इस दिन सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करते है। जिसके बाद शादी -विवाह और अन्य मांगलिक कार्यो को प्रारम्भ करने के लिये उत्तम माना जाता है। इसे मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन से गर्मी की शुरुआत होने की बात बताई जाती है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी