राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चालीस लीटर देशी शराब के साथ बनियापुर पुलिस ने धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के चांदपुर का है।एसआई नरेश कुमार यादव के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की चांदपुर में राजकिशोर प्रसाद अपने घर पर रख शराब की विक्री कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ से धंधेबाज पुलिस की देख भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। इस दौरान तलाशी के क्रम में घर के पीछे झाड़ी में छुपाकर कर रखे 40 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग