राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र शाहनेवाजपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत नौ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में शाहनेवाज़पुर गांव निवासी मानिकचंद सिंह, अजय कुमार सिंह, आरती देवी, तूफान सिंह, उमेश सिंह, संजय प्रसाद, आलोक सिंह, विभाष सिंह, विकास कुमार शामिल है। वहीं नेवारी गांव आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायलों में नेवारी निवासी मालती देवी व उनकी पुत्र छोटी कुमारी शामिल हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया किया गया है। इस सम्बंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग