- एकमा विधायक आवास परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने डॉ अंबेडकर की जयंती मनाई
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक समरसता के पुरोधा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती एकमा के राजापुर में स्थित विधायक श्रीकांत यादव के आवासीय परिसर में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई। इस दौरान विधायक श्रीकांत यादव ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक कुरीतियां दूर करने हेतु काफी प्रयास किए। इस अवसर पर एकमा विधायक श्रीकांत यादव, राजद नेता सुभाष यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव, अवधेश यादव, जाकिर हुसैन, मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, रवि कुमार महतो, जितेन्द्र सिंह, कन्हैया यादव, उमाकांत यादव, जितेंद्र यादव, अशोक राय आदि ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग