- विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। डीएवी पब्लिक स्कूल पुछरी में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन मानस को जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधें लगाए गए। वही पर्यावरण संरक्षण को लेकर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में 13 राज्यों का साइकल से भ्रमण करते हुए 192 दिनों में 14 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर मूलरूप से इटावा निवासी रोबिन सिंह शामिल हुए। जिन्होंने बताया कि पर्यवारण संरक्षण को लेकर गत वर्ष 06 अक्टूबर को कन्याकुमारी से यात्रा प्रारंभ की थी। जो आगे भी जारी रहेगा। रोबिन सिंह शनिवार की सुबह बनियापुर के कोल्लूआ पहुँचे थे। जहाँ से उन्हें सम्मानपूर्वक रिसीव कर विद्यालय लाया गया। इस दौरान रोबिन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिये देश में प्रति व्यक्ति 400 पेड़ चाहिए। जबकि वर्तमान में प्रति व्यक्ति महज 28 पेड़ ही मौजूद है। जिस गैपिंग को पाटने के लिये ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना आवश्यक है। लोग अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिये अथवा विकास के नाम पर धड़ल्ले से पेड़ो की कटाई कर रहे है।जिससे धीरे- धीरे धरती से हरियाली समाप्त हो रही है। परिणाम स्वरूप बादल आकर्षित नहीं होते और समय पर वर्षा का अभाव होता है। पेड़ पौधों को बढ़वा देने के लिये शादी- विवाह, बर्थ डे आदि मौकों पर लोगों को पौधा गिफ्ट करने की परंपरा अपनाने की आवश्यकता है। मौके पर भाजपा नेता बृजमोहन सिंह, विद्यालय के निदेशक धनंजय सिंह, सचिव प्रमोद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो(स्कूली छात्रों को संबोधित करते रोबिन सिंह)।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा