राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। युवा लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक बुलबुल पैलेस में जिलाध्यक्ष विशाल सिंह कि अध्यक्षता में की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक अहम निर्णय लिया गया कि इस महीने के अंत तक पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी में नए सक्रिय सदस्य बनाए जायेंगे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट नारे को घर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। इस बैठक में समीर सिंह, अविनाश शर्मा, बृजेश सिंह, प्रकाश कुशवाहा, सिद्धार्थ यादव, राजकिशोर यादव, चंदन यादव, देवेश ओझा, सत्यप्रकाश जी, रौशन गुलशन, अभिमन्यु सिंह, प्रशांत सिंह, चंदन पासवान आदि पार्टी के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी