अजीत कुमार सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अखंड ज्योति आंंख अस्पताल मस्तिचक, सारण की हंसराजपुर -एकमा शाखा के तत्वावधान में एकमा नगर पंचायत के मांझी रोड में स्थित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के समीप हंसराजपुर में रविवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व नगर पार्षद एवं समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु यह नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में अखंड ज्योति आंख अस्पताल मस्तिचक एवं इसकी एकमा शाखा के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श, दवाएं अथवा चश्मा अथवा लेंस लगाने की आवश्यकता को ध्यान रखते हुए सलाह देंगे। श्री सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नेत्र परीक्षण करा कर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि रविवार को आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर के अलावा पूरे अप्रैल माह में नेत्र परीक्षण शुल्क को 200 रुपए की जगह मात्र 50 रुपए विशेष ऑफर के तहत कर दिया गया है। वहीं चश्मे की खरीदारी पर भी 15 से 30 प्रतिशत तक की छूट विशेष रूप से दी जा रही है। वहीं देशों लेंस से सर्जरी मात्र तीन हजार रुपए में और फेंको अथवा किसी अन्य लेंस अथवा मोतियाबिंद की सर्जरी पर भी 10 प्रतिशत की रियासत थी जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग