- बाइक की टूल्स बॉक्स से बरामद की गई अंग्रेजी शराब,बाइक जब्त।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन जांच के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने होम डिलीवरी के लिये अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि बाइक सवार दूसरा धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। मामला थाना क्षेत्र के मानोपाली चौक का है।पीएसआई कंचन कुमारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि दो युवक शराब की होम डिलीवरी के लिये मशरख से मानोपाली की तरफ जा रहे है। इस दौरान मानोपाली चौक पर जांच के क्रम में बाइक सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। जिसमें से मशरख थाना क्षेत्र के यदु मोड़ निवासी मो0 इरफान को बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा धंधेबाज गोपालबाड़ी निवासी मो0 तबारक भागने में सफल रहा। जहाँ बाइक की तलाशी के क्रम में टूल्स बॉक्स से में रखे 180 एमएल का दो पीस अंग्रेजी फ्रूटी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग