राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 27 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई। मामले की प्राथमिकी बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी सकरवार टोला निवासी व पीड़िता खोदैजा खातून ने थाने में दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि अपना एटीएम कार्ड लेकर रुपये की निकासी हेतु बनियापुर मुख्य बाजार स्थित इंडियन एटीएम केंद्र गई थी। जहाँ से एक अज्ञात व्यक्ति ने मुझे गुमराह करके मेरा एटीएम कार्ड बदल दिया और बाइक से फरार हो गया। जिसके कुछ देर बाद उस व्यक्ति द्वारा मेरे खाते से 27000 रुपये ट्रांसफर कर दिया गया और शेष राशि एटीएम केंद्र से निकाल ली गई प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग