राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर का है।पीड़ित योगेंद्र राय स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि पुराने विवाद को लेकर बगल के ही जवाहर राय, रंजय राय एवं मंजय राय दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करते हुए गेट पर ईंट, पत्थर फेंकने लगे एवं मना करने पर हाथापाई करते हुए पॉकेट में रखे एक हजार रुपये भी निकाल लिए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग