- सुबह-शाम,दोपहर-रात कभी भी घण्टो बिधुत आपूर्ति बाधित रहना बनियापुर की नियति बन गई है
बनियापुर (सारण)। बिगत एक सप्ताह से बनियापुर में बिजली की लचर आपूर्ति को लेकर उपभोगता खासे परेशान है।सुबह-शाम,दोपहर-रात कभी भी बगैर किसी सूचना के घण्टों बिधुत आपूर्ति बाधित होना बनियापुर की नियति बन गई है।नियमित आपूर्ति नही होने से प्रायः सभी बिधुत उपकरण दम तोड़ते नजर आ रहे है।ये स्थिति तब है,जब भीषण गर्मी एवं लू के थपेड़ो के बीच पारा 43 डिग्री के पार है।अफजल अंसारी,सुरेंद्र पाण्डेय,अमित कुमार,रामलाल राम, संतोष कुमार सहित दर्जनों उपभोगताओं ने बताया की बिजली की आंखमिचौली से तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।इस दौरान उपभोगताओं को पीने के पानी से लेकर, खाना बनाने तक एवं मोबाइल चार्ज करने तक में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।उभोगताओ का कहना है की आये दिन 33 केवीय एवं 11 केवीय में ब्रेकडाउन, फ्यूज टूटने, तार टूटने,इंसयूलेटर फटने जैसी समस्या उतपन्न हो रही है।जिससे घण्टो बिधुत आपूर्ति बाधित हो रही है।सोमवार को भी दोपहर बाद बनियापुर फीडर में घण्टो बिधुत आपूर्ति बंद रही।संपर्क करने पर ग्रिड पर कार्यरत कर्मियों ने बताया की 11 केवीय में ब्रेकडाउन की वजह से बिधुत आपूर्ति बाधित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग