- बिजली की शाट सर्किट की वजह से आग लगने की स्थानीय लोगो ने बात बताई
बनियापुर (सारण)। बिजली की शॉट सर्किट से लगी आग में अलग -अलग व्यक्तियों के बेड़ी में रखे 50 क्विंटल गेंहू जलकर खाक हो गया।वही भूषा भी जलकर मलवे में तब्दील हो गया।मामला अंचल क्षेत्र के पैगम्बरपुर पंचायत अंतर्गत हरदेव टोला का है।घटना के संबंध में पूर्व जिला पार्षद प्रमोद सिंह पप्पू ने बताया कि सोमवार की दोपहर बाद 16 केवीय के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी नीचे बेड़ी पर गिरी और देखते ही देखते बेड़ी धु-धु कर जलने लगी।इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटों ने आसपास के आधा दर्जन से अधिक बेड़ी को अपने चपेट में ले लिया।आगलगी से प्रभावित लोगों में विक्रमा प्रसाद, संतोष प्रसाद,प्रभु प्रसाद,दीनानाथ प्रसाद एवं पीतांबर प्रसाद शामिल है।पीतांबर प्रसाद के बेड़ी के साथ-साथ पलानी भी जलने की बात बताई जाती है।गनीमत रही कि घटना की सूचना पर आसपास के सैकड़ो लोग एकत्रित हो गए और तुरंत बोरिंग चालू कर पानी फेंकना शुरू कर दिए।हालांकि बाद में बनियापुर थाने से दमकल की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुँच गई।तब जाकर आग पर पूर्णतः काबू पाया गया।वरना तेज पछुवा हवा के बीच समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।पीड़ितों द्वारा मामले की सूचना अंचल कार्यालय को दी गई है।
फोटो(आग बुझाने में जुटे ग्रामीण)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग