बनियापुर (सारण)। बनियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 08 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के पिरौटा खास का है।एसआई उमेशचंद्र प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि स्थानीय मणिकांत साह अपने घर पर शराब की विक्री कर रहे है।जिसपर तत्काल छापेमारी की गई। जहाँ से पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।वही तलाशी के दौरान घर के पीछे भूषा में छुपाकर रखे आठ लीटर देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग