धर्मेन्द्र पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के लखनपुर नहर पर ट्रैक्टर ट्राली ट्रक को साइड देने के चक्कर में गढ़े में पलट गई जिसमें ट्रैक्टर ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि घटना में चालक बाल बाल बच गया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पानापुर की तरफ जा रहा था वही डुमरसन की तरफ आ रहा ट्रैक्टर ट्राली ट्रक को साइड देने के चक्कर में गढ़े में पलट गया हालांकि चालक बाल बाल बच गया। मौके पर जेसीबी मशीन के संचालक पंकज कुमार राय ने मशीन की मदद से पलटें ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकाला।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग