- भुषाव पंचायत की मुखिया सुनिता देवी को सर्वसम्मति से चुना गया प्रखंड अध्यक्ष
- नवनिर्वाचित अध्यक्ष को मुखियागण ने माला पहनाकर किया स्वागत
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में गुरुवार को प्रखंड मुखिया संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से भुषाव पंचायत की मुखिया सुनीता देवी को मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वही सतुआ पंचायत की मुखिया रेणु देवी एवं भिठ्ठी सहाबुदिन पंचायत की मुखिया पूनम देवी को संयुक्त रूप से सचिव चुना गया। जबकि सुरौंधा पंचायत के मुखिया अशोक साह को सचिव पद के लिये चयन किया गया। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी मुखियागण को साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता होगी। साथ ही किसी भी पंचायत में किसी तरह की समस्या उतपन्न होने पर एक साथ मिलकर उसका निबटारा किया जाएगा। वही सरकार प्रायोजित तमाम योजनाओं को गति देने के लिये समय-समय पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी प्रकार की समस्याओं के निष्पादन के लिये विचार- विमर्श कर हल निकाला जाएगा। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष को सभी मुखियागण ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही उनके नेतृत्व में मिल जुलकर काम करने का संकल्प लिया। मौके पर मरीचा पंचायत के मुखिया सतीश ठाकुर, लौवा पंचायत के मुखिया दिलीप राय, पैगम्बरपुर पंचायत के मुखिया सुनील सिंह, कन्हौली मनोहर के पूजा देवी, पिरौटा खास से सरिता देवी, कामता पंचायत के शम्भू कुमार ठाकुर,सरेया पंचायत से सीमा देवी, सुरौंधा से अशोक साह, बनियापुर से मेराज अहमद, गोवा पिपरपाती से अनिल शर्मा, धवरी से अनिता देवी, हरपुर से कौशल किशोर सिंह, करही से सीमा सिंह के अलावे मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिपाही, राजू शर्मा, मुकेश साह, प्रकाश सिंह रूपक, बीरबहादुर, श्रवण कुमार, उपेंद्र प्रसाद सहित दर्जन पर से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
फोटो(मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत करते मुखियागण)।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा