राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। भावलपुर में आपसी विवाद को लेकर हुई एक मारपीट की घटना में मां बेटी दोनों जख्मी हो गई । घटना को लेकर जख्मी उमाशंकर सिंह की पत्नी अनीता देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उसके दरवाजे पर एक सार्वजनिक मंदिर है जहां उसकी बेटी कुछ बच्चों को पढ़ा रही थी । तभी गांव के पवन सिंह पहुंचे और उसकी बेटी के साथ गाली गलौज करने लगे। जब इस बात का उसकी बेटी ने विरोध किया तो पवन सिंह ने उसे जमीन पर पटक दिया और मारने पीटने लगे। जब वह बीच बचाव करने गई पवन सिंह, दुर्गावती देवी, अशोक सिंह लाठी डंडा लेकर उसके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। बाद में जान मारने की नियत से उसपर हमला कर दिए। इससे उसका सिर कट गया और वो खून से लथपथ हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग