पूर्वोत्तर रेलवे।
छपरा (सारण)। रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 01101/01102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बनारस- लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी तथा 01113/01114 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- बनारस- लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन तिथियों में परिवर्तन किया गया है। फलस्वरूप, पूर्व में प्रचारित 01101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 मई, 2023 मंगलवार को तथा 01102 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी बनारस से 03 मई, 2023 बुधवार को 01 फेरे के लिये चलाई जायेगी। पूर्व में प्रचारित 01113 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 अप्रैल से 14 जून, 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को तथा 01114 बनारस- लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी बनारस से 23 अप्रैल से 15 जून, 2023 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं रविवार को 16 फेरे के लिये चलाई जायेगी। गाड़ियों का ठहराव, समय एवं रेक संरचना यथावत रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग