- दोनों पक्ष के लोगों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करा दस लोगो को किया नामजद
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।जिसमें दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के धवरी का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दस लोगों को आरोपित किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी मालती देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही विश्वनाथ सिंह,अरुण सिंह, पुष्पा देवी, रूनी देवी सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करते हुए लाठी- डंडे एवं धारदार हथियार से प्रहार कर स्वयं और पुत्र को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी संजय सिंह ने दर्ज कराई है। जिसमें उमाशंकर तिवारी, दीपक महतों, बीरेंद्र तिवारी एवं अजित सिंह को नामजद कर गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग