- नवाज के दौरान नवाजियो द्वारा अहले वतन के अमन चैन के लिए अल्लाह से दुआ की गई
- लगभग 10 हिंदुओं को भी ईद उल फितर का नवाज अदा करते हुए देखा गया
मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। दिघवारा में पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। नवाज के बाद नवाजियो द्वारा अहले वतन के अमन चयन के लिए अल्लाह से दुआ की गई। जैसे ही सुबह 6:30 के लगभग नवाजिओ की भीड़ दिघवारा नगर पंचायत के चकनूर गांव में अवस्थित बाईस गावां ईदगाह एवं कब्रिस्तान के मैदान में जुटनी शुरू हो गई उसी समय दिघवारा के अंचल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन तत्परता के साथ शांति बहाली व्यवस्था में जुट गई ।इसके लिए बाईस गावां ईदगाह कमेटी की ओर से स्थानीय प्रशासन के लोगों को अपनी ड्यूटी निभाने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी गई। बाईस गावां ईदगाह मैदान एवं कब्रिस्तान कमेटी के सदर मोहम्मद शब्बीर हुसैन, नायब सदर डाo अफताब अंसारी ,सचिव मोहम्मद अब्दुल्लाह, खजांची कयूम अंसारी, डॉक्टर जेड अहमद, एजाज खान, मोहम्मद शाहिद हुसैन, सादिक हुसैन, डॉक्टर ए अंसारी, डॉक्टर ए हक, डॉक्टर मोहम्मद मुस्तफा, मुनीर कुरेशी, डॉ दुर्गेश अंसार आलम, मंसूर आलम, मोहम्मद इदरीस अंसारी आदि लोगों के द्वारा नमाजियों को कोई दिक्कत ना हो जिसके लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हुए देखा गया। इस ईद उल फितर की नमाज के दौरान दिघवारा नगर क्षेत्र के लगभग दस हिंदुओं को भी नमाज अदा करते हुए देखा गया, जिसमें प्रमुख हैं मीरपुर निवासी पप्पू सोनार। नवाज की समाप्ति के बाद स्थानीय निवासियों एवम प्रशासन के लोगों के व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के द्वारा नवाजियो को बधाई दी गई।बधाई देने वाले प्रमुख हैं नगर पंचायत दिघवारा के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासवान राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष राय वार्ड पार्षद पप्पू रजक,हरिहर राम, संजय दिघवारवी, अमित कुमार के साथ ही अन्न प्रबुद्ध नागरिक। दिघवारा बाजार में बाईस गावां ईदगाह मैदान से ईद उल फितर की नमाज आधा कर लौटते नमाजियों को सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता सह राम जंगल सिंह महाविद्यालय दिघवारा के संस्थापक सचिव श्री अशोक सिंह, मनिंद्र नाथ सिंह,अरुण कुमार सिंह, अरुण जायसवाल संतोष तुरहा, जनार्दन सिंह चौहान आदि लोगों ने बधाइयां दी।


More Stories
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 10 फाइलेरिया के मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट का हुआ वितरण
डीएम रोस्टर के अनुरूप प्रत्येक प्रखंड में जाकर विकास योजनाओं का करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रोस्टर
30 जून काे एकमा प्रखंड परिसर में लगेगा नियोजन कैम्प