राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने प्रदेश से स्वीकृति मिलने के बाद सारण जिले में 24 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी किया गया है। इसी क्रम में अमनौर विधानसभा से अमनौर दक्षिणी मंडल मे नीरज कुमार सिंह को भाजपा मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसके पूर्व वे भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री थे। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उनका स्वागत अंगवस्त्र से किया। वहीं नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से उन्हे यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। बधाई देने वालों में अमनौर विधायक मंटू सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, अनिल सिंह, रजनीश सिंह, नीलम सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग