- युवाओं और कलाकारों का लगा रहा जमावड़ा
रुचि कमल सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा शहर के जन्नत विवाह भवन में शनिवार को बड़े ही भव्यता के साथ छपरा ओपन माइक के सीजन 3 का आयोजन हुआ। जिसमें छपरा, सिवान, गोपालगंज, मोतिहारी, पटना व अन्य जिले से काफी संख्या में कलाकारों का जुटान हुआ। वहीं मुख्य अतिथि आईजी पुलिस हेडक्वार्टर शिमला जय प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और युवाओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में शायरी, कविताएं, रैप गीत, स्टैंड अप कॉमेडी व वाद्य संगीत प्रतिभागियों ने समां बांध दिया। वहीं भारी संख्या में आए लोगों ने इस कार्यक्रम का उत्साह के साथ आनंद उठाया। इस दौरान युवाओं में गजब का उमंग व जोश दिखा। कार्यक्रम के आयोजक आदर्श गुप्ता और विशाल शर्मा ने कहा कि हमारी अपेक्षा से जायदा लोगों का प्यार और समर्थन मिला। इस कार्यक्रम के लिए हम राजेश फैशन जी का धन्यवाद करना चाहेंगे। उन्होंने हमें जन्नत पैलेस उपलब्ध करवाया और हर कदम पर साथ रहे। साथ ही तमाम हमारे स्पॉन्सर को धन्यवाद, इनकी वजह से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक हो पाया। कार्यक्रम में डा प्रियंका शाही, रोहित सहाय, अतुल गुप्ता, बबलू राही आदि अन्य गणमान्य अतिथियों ने शिकरत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। इसकी जानकारी समाजसेवी व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश फैशन ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग