राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के अलग-अलग गांवों में आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के बीच मुस्लिम भाइयों ने शनिवार को अमन,चैन और शांति के पैगाम के साथ धूमधाम से ईद का पर्व मनाया। इस दौरान मुस्लिम भाइयों द्वारा सुबह में मशरक, मदारपुर , सोनौली, नवादा, चांद कुदरिया सहित दर्जनों मस्जिदों एवं ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू और पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन समेत ने बताया की देश और समाज में अमन, चैन और सुकून को लेकर अल्लाह तला से दुआ मांगी गई।जिसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। जिसमे दोनों संप्रदाय के लोगो के शामिल होने से गंगा- यमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने बहरौली ईदगाह पहुंच मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी। इधर ईद पर्व को लेकर विधि- व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस- प्रशासन भी काफी सतर्क और मुस्तैद दिखी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग