राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान एन एच 227 ए राम-जानकी पथ पर मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में प्रभु राजमहल इंटर प्राइजेज टाइल्स मार्बल दुकान के पास अनियंत्रित टैंकर जे एच 05बीसी-2740 सड़क किनारे रखे टाइल्स मार्बल दुकान और बिजली का पोल तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वही मौके से चालक और सह चालक गायब थे। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मार्बल के दुकान में टक्कर मार बिजली के पोल को तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। वही घटना से इलाके में बिजली आपूर्ति ठप्प है वही लाखों रुपए के मार्बल क्षतिग्रस्त हो गई है।मामले में थाना पुलिस को सुचना दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग