राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हाजीपुर गोविंद चक निवासी राहुल कुमार सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पचरौड़ के किशन कुमार तथा बड़ा माधोपुर की बबुन्ति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सड़क दुर्घटना में घायल राहुल कुमार को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना आईजीएमस रेफर कर दिया है। इधर मारपीट मामले में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग