राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के प्रखंड मुख्यालय से गायब रहने वाले अधिकारियों के लिए अब खैर नहीं। अधिकारियों को अब मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। इसके लिए नए जिलाधिकारी ने कार्य प्रणाली बनाना शुरू कर दिया है। जिले के सभी अभियंता से लेकर प्रखंड व अंचल व मुख्यालय तक के अधिकारी को आदेश जारी करते हुए निवास के डिटेल्स रिपोर्ट मांगी है। जिसमें अधिकारी को यह देना होगा कि वह कहां रहते है? सरकारी आवास या निजी। या फिर मुख्यालय से बाहर। डीएम ने जारी निर्देश में स्पष्ट रुप से हिदायत भी दी है कि अगर दी गई जानकारी गलत निकली जांच में तो उनपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी तथा अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों का आवास उनके पदस्थापन मुख्यालय में होना चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग