राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में 25 अप्रैल को 11:00 बजे पूर्वाहन से 4:00 अपराहन तक एक दिवसीय रोजगार- सह- व्यवसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। राेजगार के लिए उम्र 18 से 30 वर्ष की आयु होना अनिवार्य है। एक दिवसीय रोजगार-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन के लिए संपर्क किया जा सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग