राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा सदर (सारण)। डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार राजेंद्र पांडेय, रमेश पांडेय व मुकेश पांडेय प्रथम पक्ष व दूसरे पक्ष के अवधकिशोर पांडेय की पत्नी व सात पुत्रों व अन्य के बीच जमीन के विवाद को लेकर मारपीट होने लगी। जिसमें छह लोगों के घायल हो गए है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों के अनुसार प्रथम पक्ष के राजेंद्र पांडेय व रमेश पांडेय की गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किए गए हैं, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में डोरीगंज थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि अभी तक किसी के पास से आवेदन नहीं आया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग