संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)।अपने बीरता और साहस के बल पर अंगरेजी हुकूमत का नींव हिला देने वाले महान योद्धा बाबू बीर कुंवर सिंह की जयंती रविवार को प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर युद्धनीति के परांगत योद्धा बीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगो द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।वही बाबू कुंवर सिंह की बीरता और उनके शौर्य पर बिस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उनसे प्रेरणा लेने के लिये प्रेरित किया गया।अवकाश प्राप्त एचएम सच्चिदानंद शर्मा ने बताया की 1857 के सिपाही विद्रोह में बाबू कुंवर सिंह की महथी भूमिका रही।इस दौरान उन्होंने आरा से लेकर आजमगढ़ तक अंग्रेजी सेना से निर्णायक लड़ाईया लड़ी और मुँहतोड़ जवाब दिया।वे एक अच्छे शासक, महान योद्धा और बेहतरीन इंसान थे।जिन्होंने सिपाही विद्रोह के दौरान जगदीशपुर से नेतृत्व किया था।उनकी अदम्य साहस और अतुलनीय बीरता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजो से लोहा लेने के दौरान बाहँ में गोली लगने पर उन्होंने अपना हाथ काटकर गंगा माँ को समर्पित कर दिया था।आज ही के दिन उन्होंने अंग्रेजी सेना पर विजय प्राप्त की थी।इसलिये इसे विजयोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग