राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मेलोड्रामा वेलफेयर सोसायटी, नई दिल्ली हौसला द्वारा प्रतिभा रत्न अवार्ड 30 अप्रैल रविवार को आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि कला, संस्कृति एंव खेल मंत्री माननीय जितेंद्र राय रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेक्षागृह छपरा में सुबह 10.00 बजे होगा। सम्मान समारोह में दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले बिहार के अलग अलग जिले से सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।मेलोड्रामा वेल्फेयर सोसाइटी जो पिछले 6 सालों से कला, संस्कृति और शिक्षा के विकास के लिए अनेक कार्य करती आ रही है। इसी क्रम मे हौसला एक मुहिम की शुरुआत की गयी जिसका मकसद समाज के विकास में कार्य कर रहे लोगों/बच्चों और संस्थाओ को एक मंच देकर संमानित करना है। प्रतिभा रत्न अवार्ड -2023 समारोह कार्यक्रम को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में प्रोग्राम क्वाडिनेटर अर्जुन सिंह ने कहा कि सारण में दुसरी बार बड़े पैमाने पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह में शिक्षाविद सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ई.विजय राज,अभिषेक कुमार,रामबाबू कुमार सिंह, शिबू कुमार,अभिषेक आनंद,प्रिया गुप्ता मौजूदगी थी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग