संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को अलग- अलग पंचायत के एक दर्जन से अधिक मुखिया एवं उनके प्रतिनिधियों ने बीडीओ से मिलकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए अपने कॉमन एजेंडे पर विचार- विमर्श किया। इस दौरान बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने मुखिया संघ के साथ सकारात्मक वार्ता करते हुए उनके सभी मांगो पर नियमानुसार पहल करने की बात कही।बैठक के उपरांत नव निर्वाचित मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष द्वारा बीडीओ सहित सभी उपस्थित मुखियागण को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को अपने- अपने पंचायत में विकास कार्यो को गति देने की अपील की गई। वही किसी भी प्रकार की समस्या आने पर मिल जुलकर निबटारा करने की बात कही गई। मौके पर भुषाव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिपाही, सतीश ठाकुर, राजू शर्मा, बीरबहादुर राम सहित दर्जन भर से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
फोटो(बीडीओ एवं मुखिया गण को सम्मानित करते प्रखंड अध्यक्ष)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग