सरकारी सहायता नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन
भेल्दी(सारण)। अमनौर प्रखंड के रायपुरा पंचायत अंतर्गत सराय बक्स गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद भी प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का राहत व सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराए जाने से नाराज आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ऋषि राज सिंह रोहित सिंह प्रिंस पांडेय अमन कुमार विकास राय,अरुण राय, राय अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सराय बक्स बरकुर्वा, यादव टोला, लँगड़ी पर समेत अन्य जगहों पर लगातार बढ़ोतरी होने से लोगों के घरों में पानी घुस रही है। जिससे अनाज व भूसा सड़ रही है।ग्रामीणों के साथ मवेशियों की भी परेशानी बढ़ गई है,परंतु प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा अभी तक कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस किसान स्टेट कोऑर्डिनेटर रंजीत सिंह ने अमनौर प्रखंड के दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों का समस्या जाना एवं सरकार से जल्द से जल्द किसानों की फसल क्षति का मुआवजा देने के साथ ही आर्थिक मदद करने एवं बिजली बिल माफ करने की मांग की। उधर एन एच 722 पर सराय बक्स के समीप बब्लू चाय व मिठाई दुकान में कमर तक पानी हो गई हैं।दुकानदार बब्लू साह ने बताया कि पिछले कई महीनों से लॉक डाउन के कारण दुकान बंद थी और बाढ़ से एक बार पुनः दुकान बंद हो रही है ऐसे में भुखमरी की स्थिति सामने आ गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग