भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि ने नल जल योजना का किया शुभारंभ
दरियापुर(सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के मनपुरा पंचायत स्थित सरैया गांव के वार्ड नंबर 2 में सात निश्चय के तहत नल जल योजना का शुभारंभ भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने नारियल फोड़ कर किया. इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि बिहार सरकार की सात निश्चय के तहत हर गांव के हर परिवार तक नल जल योजना के तहत नल द्वारा शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है जो काफी सराहनीय है. गांव के हर परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुंचने से कई तरह के बीमारियों से बचाव में कारगर साबित होगा. इस योजना को जमीनी स्तर पर लाने में स्थानिय सांसद राजीव प्रताप रूडी का भी अहम भूमिका है.वहि नल जल योजना का उद्घाटन के उपरान्त सरैया गांव के इस योजना से लाभान्वित होने वाले दर्जनों परिवारों ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी और सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह को धन्यवाद दिया है. इस मौके पर वार्ड सदस्य रंजीत सिंह, वार्ड सचिव रौशन कुमार, रविन्द्र कुमार राय, सतिश सिंह, उमाकांत सिंह, विनोद पांडेय आदि उपस्थित थे.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग